
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने शुक्रवार, 12 जून को इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे जारी कर दिए। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in पर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इस साल इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में करीब 10.17 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इंटर की परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पड़ते हैं।
3 जून को हुआ 12वीं का बचा पेपर
आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटरमीटिएट परीक्षा 2020 की 11वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 11 मार्च 2020 तक किया गया था। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 मार्च से 23 मार्च 2020 तक आयोजित होनी थी। लेकिन कोरोना औक लॉकडाउन के चलते मॉडर्न लैंग्वेज पेपर -2 / ज्योग्राफी का एक पेपर आयोजित नहीं किया जा सका था। इसका आयोजन बाद में 3 जून 2020 को किया गया था।
इस तरह तय होते हैं ग्रेड:
91 से 100 अंक- A1 ग्रेड
81-90 अंक- A2 ग्रेड,
71-80 अंक- B1 ग्रेड
61-70 अंक- B2 ग्रेड
51-60- C1 ग्रेड
41-50- C2 ग्रेड
35-40- D ग्रेड दिया जाता है।
ऐसे चेक करें परिणाम:
- सबसे पहले एपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां एपी इंटर रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- अब बोर्ड द्वारा मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- अब परिणाम को देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होने लगेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Atbkkv
No comments:
Post a Comment