
केंद्र की तरफ से जारी अनलॉक 5 की गाइडलाइंस के बाद स्कूलों को लेकर किए गए फैसले के बीच दिल्ली सरकार ने राजधानी में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने स्कूल बंद करने की अवधि 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी, हालांकि केंद्र ने पहले ही 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए 21 सितंबर से स्वैच्छिक आधार पर स्कूल खोल दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी
इस बारे में जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि, "शिक्षा निदेशालय (डीओई) को स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद करने का निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए औपचारिक आदेश कल डीओई द्वारा जारी किए जाएंगे।" कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण देश भर की सभी यूनिवर्सिटी और स्कूल 16 मार्च से बंद से ही है।
15 अक्टूबर के बाद खुलेंगे स्कूल
01 अक्टूबर से जारी हुई अनलॉक 5 की गाइडलाइंस के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को खोलने के लिए राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों को छूट दी है। इसके लिए वे परिस्थितियों को देखते हुए फैसला ले सकते हैं। गृह मंत्रालय ने कहा है कि फैसला स्कूल और संस्थानों के प्रबंधन के साथ बात करके लिया जा सकता है। पर यह साफ किया कि अटेंडेंस के लिए बच्चों को मजबूर नहीं किया जा सकेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34olI7X
No comments:
Post a Comment