दूसरी कट ऑफ लिस्ट के तहत पहले दिन 9785 स्टूडेंट्स ने एडमिशन के लिए किया आवेदन, 2580 को एडमिशन के लिए मिली मंजूरी - Exam Help ADDA

One stop destination for every type of exam aspirants

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, October 20, 2020

दूसरी कट ऑफ लिस्ट के तहत पहले दिन 9785 स्टूडेंट्स ने एडमिशन के लिए किया आवेदन, 2580 को एडमिशन के लिए मिली मंजूरी

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दूसरी कट ऑफ के तहत पहले दिन हुए एडमिशन प्रोसेस के लिए 9,700 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अप्लाय किया। इस बारे में यूनिवर्सिटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पहले दिन एडमिशन के लिए में कुल 9785 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया, जिनमें से 2580 को एडमिशन के लिए मंजूरी मिली है।

17 अक्टूबर को जारी हुई दूसरी लिस्ट

उन्होंने बताया कि दो हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने फीस जमा करा दी है। डीयू ने 17 अक्टूबर को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की, जिसके तहत एडमिशन की शुरुआत सोमवार 19 अक्टूबर से शुरू हुई, जो 21 अक्टूबर शाम पांच बजे तक चलेगी। वहीं, 10 अक्टूबर को जारी पहली कटऑफ लिस्ट के तहत करीब 50 फीसदी सीटें भर चुकी हैं।

24 अक्टूबर को जारी होगी तीसरी कट ऑफ लिस्ट

पहली और दूसरी कटऑफ के बाद अब यूनिवर्सिटी 24 अक्टूबर को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा। तीसरे कटऑफ के बाद एडमिशन की शुरुआत 26 अक्टूबर से होगी। तीसरी कटऑफ के तहत कई कोर्सेस के लिए कट ऑफ काफी ज्यादा और कई के लिए कम जा सकते हैं। डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट के तहत 34, 800 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए एडमिशन लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Under the second cut off list, 9785 students applied for admission in DU on the first day, 2,580 got approval for admission


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HpUrdq

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot