सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2020 के लिए करेक्शन विंडो बंद करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स 26 नवंबर तक अपने परीक्षा के शहर में बदलाव कर सकते हैं। इससे पहले एग्जाम सिटी बदलने की आखिरी तारीख 16 नवंबर तय की गई थी।

31 जनवरी को होगी परीक्षा
कोरोना के कारण स्थगित हुए CTET का आयोजन अब 31 जनवरी को किया जाएगा। वहीं, परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी है। इसी के चलते कई कैंडिडेट्स ने बोर्ड से परीक्षा शहर बदलने के लिए करेक्शन विंडो ओपन करने का निवेदन किया था।
परीक्षा केंद्रों की बढ़ी संख्या
कोरोना के बीच आयोजित हो रही परीक्षा के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए CBSE ने उन शहरों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला किया है, जहां पहले परीक्षा आयोजित नहीं की जानी थी। पहले यह परीक्षा 112 शहरों में आयोजित की जानी थी, लेकिन अब परीक्षा का आयोजन 135 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pC0Js8
No comments:
Post a Comment