जनवरी की बजाय फरवरी में आयोजित हो सकती है परीक्षा, इसी महीने शुरू हो सकती है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस - Exam Help ADDA

One stop destination for every type of exam aspirants

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, November 23, 2020

जनवरी की बजाय फरवरी में आयोजित हो सकती है परीक्षा, इसी महीने शुरू हो सकती है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली JEE मुख्य परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस महीने से शुरू हो सकती है। कैंडिडेट्स दिसंबर के पहले हफ्ते तक JEE मेन 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। जबकि रजिस्ट्रेशन के बाद एग्जाम फीस दिसंबर 2020 के अंत तक जमा कर सकेंगे। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द ही आफिशियल वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in शुरू की जाएगी।

देरी से हो सकती है परीक्षा

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दी गई जानकारी के मुताबिक JEE मेन 2021 परीक्षा से जुड़े के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, “मौजूदा सेशन में अभी तक जारी एडमिशन प्रोसेस के चलते अगले साल होने वाली परीक्षा में देरी हो सकती है। ऐसे में उम्मीद है कि JEE मेन 2021 का आयोजन जनवरी के बजाय फरवरी में किया जाएं। इससे उन स्टूडेंट्स को भी मौका मिलेगा जो कि इस साल परीक्षा के बाद आवंटित ब्रांच से संतुष्ट नहीं हैं।“ अधिकारी के मुताबिक इसके पीछे कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या भी एक और मुख्य कारण है। एजेंसी जल्द ही JEE मेन 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा।

इस बार भी देरी से हुई परीक्षा

JEE मेन NTA की तरफ से आयोजित की जाने वाली नेशनल लेवल इंजीनियरिंग एट्रेंस एग्जाम है, जिसके जरिए आईआईटी, एनआईटी समेत देश की अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा हर साल जनवरी और अप्रैल माह में आयोजित की जाती है। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी के चलते JEE मेन अप्रैल के आयोजन में हुई देरी से JEE मेन जनवरी 2021 के आयोजन में भी एक माह की देरी की संभावना जताई जा रही है।

JEE मेन 2021: जरूरी तारीखें

JEE मेन 2021 रजिस्ट्रेशन डेट नवंबर, 2020 का अंत
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट दिसंबर, 2020 का पहला सप्ताह
एप्लीकेशन फीस दिसंबर, 2020 का अंत
JEE मेन 2021 एडमिट कार्ड जनवरी 2021 / फरवरी 2021
JEE मेन 2021 फरवरी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JEE Main 2021|jEE Main Exams can be held in February instead of January, registration process can start this month


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KEA7Hf

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot