IBPS ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 645 पदों के लिए मांगे आवेदन, 23 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं कैंडिडेट्स - Exam Help ADDA

One stop destination for every type of exam aspirants

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, November 7, 2020

IBPS ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 645 पदों के लिए मांगे आवेदन, 23 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं कैंडिडेट्स

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) के पदों 645 पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ने आवेदन करने की लास्ट डेट 23 नवंबर, 2020 तय की है। वहीं, इन पदों पर भर्ती के लिए होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 दिसंबर 2020 को आयोजित होगी। जिसके बाद सफल कैंडिडेट्स के लिए मेंस परीक्षा 30 जनवरी 2020 को होगी।

पदों की संख्या- 645

पद संख्या
आईटी ऑफिसर (स्केल 1) 20
एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर (स्केल 1) 485
मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल 1) 60
लॉ ऑफिसर (स्केल 1) 50
एचआर पर्सनल ऑफिसर (स्केल 1) 7
राजभाषा अधिकारी (स्केल 1) 25

योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए इंस्टीट्यूट ने पदों के मुताबिक योग्यता तय की है। एजुकेशनल क्वलिफिकेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी कैंडिडेट्स के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देश सकते हैं।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।

जरूरी तारीखें-

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 01 नवंबर, 2020
रजिस्ट्रेशन की तारीख 2 से 23 नवंबर, 2020
एप्लीकेशन फीस सबमिशन 02 से 23 नवंबर, 2020
एडमिट कार्ड डाउनलोड दिसंबर, 2020
प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 दिसंबर, 2020
मेंस परीक्षा 24 जनवरी, 2021

एप्लीकेशन फीस

जनरल- 850 रुपए

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी- 175 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन प्रीलिम्स, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IBPS Sarkari Naukri | IBPSNaukri Assistant Professors Recruitment 2020: 645 Vacancies For Assistant Professors Posts, Specialist Officer notification for details like eligibility, how to apply


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p5ojgC

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot