IIT बॉम्बे ने एक्टिव की GATE के लिए मॉक टेस्ट की लिंक, 5 से 14 फरवरी तक दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा - Exam Help ADDA

One stop destination for every type of exam aspirants

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, November 26, 2020

IIT बॉम्बे ने एक्टिव की GATE के लिए मॉक टेस्ट की लिंक, 5 से 14 फरवरी तक दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। GATE 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट, gate.iitb.ac.in के जरिए मॉक टेस्ट हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए साइन इन करना होगा।

2 नए सब्जेक्ट भी शामिल

इंस्टीट्यूट ने वेबसाइट पर विभिन्न विषयों के लिए मॉक टेस्ट का लिंक उपलब्ध कराया गया है। इस साल पहली बार कैंडिडेट्स को एक से ज्यादा सब्जेक्ट के लिए टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी। इसके अलावा IIT बॉम्बे ने इस बार दो नए सब्जेक्ट एनवायर्नमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की भी शुरुआत की है। मॉक टेस्ट के जरिए कैंडिडेट्स कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) की प्रोसेस को समझ सकते हैं।

5 से 14 फरवरी तक होगी परीक्षा

GATE 2021 का आयोजन 5 से 14 फरवरी, 2021 तक दो शिफ्ट में किया जाना है। ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड 8 जनवरी, 2021 को जारी होंगे। वहीं, परीक्षा के बाद इसके नतीजे 22 मार्च, 2021 को जारी किए जाएंगे।

इन स्टेप से ले सकते हैं मॉक टेस्ट में हिस्सा

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, gate.iitb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर गेट 2021 मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलने पर संबंधित विषय की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने क्रेडेंशियल के जरिए साइन इन कर मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

IIT मुंबई ने GATE 2021 के लिए जारी किया इंफॉर्मेशन ब्रोशर, 14 सितंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

GATE- 2021:IIT बॉम्बे ने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए फिर ओपन की करेक्शन विंडो, अब 23 नवंबर तक कैटेगरी और परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकेंगे कैंडिडेट्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
GATE 2021 updates| IIT Bombay activates the mock test link for GATE on official website gate.iitb.ac.in, exam to be held in two shifts from 5 to 14 February,2021


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/367sHUX

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot