UPSC ने जारी किया सिविल सेवा सर्विसेस की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, 8 से 17 जनवरी, 2021 तक आयोजित होगी परीक्षा - Exam Help ADDA

One stop destination for every type of exam aspirants

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, November 6, 2020

UPSC ने जारी किया सिविल सेवा सर्विसेस की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, 8 से 17 जनवरी, 2021 तक आयोजित होगी परीक्षा

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा सर्विसेस की मुख्य परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की तरफ से आज जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 8 जनवरी, 2021 से किया जाएगा। UPSC सिविल सर्विसेस मेन एग्जाम 2020 टाइम-टेबल के मुताबिक यह परीक्षाएं 17 जनवरी 2021 तक चलेंगी। सिविल सेवा प्रीलिम्स 2020 में सफल घोषित हुए UPSC ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर मेन्स एग्जाम का शेड्यूल 2020 डाउनलोड कर सकते हैं।

सिविल सर्विसेस मेन एग्जाम 2020 टाइम-टेबल

तारीख पेपर समय
8 जनवरी पेपर 1 निबंध सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे
9 जनवरी पेपर 2 सामान्य अध्ययन-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे
पेपर 3 सामान्य अध्ययन-2 दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे
10 जनवरी पेपर 4 सामान्य अध्ययन-3 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे
पेपर 5 सामान्य अध्ययन-4 दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे
16 जनवरी भारतीय भाषा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे
अंग्रेजी दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे
17 जनवरी पेपर 6 वैकल्पिक विषय पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे
पेपर 7 वैकल्पिक विषय पेपर-2 दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे

24 अक्टूबर को जारी हुआ प्रीलिम्स का रिजल्ट

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन फरवरी में जारी किया था। जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित की जानी थी,लेकिन कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण परीक्षा की तारीख को बढ़ा दिया गया। इसके बाद जारी हुए रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित हुई। आयोग ने परीक्षा के 20 दिन बाद ही प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया था। जिसके बाद सफल कैंडिडेट्स द्वारा 28 अक्टूबर से मुख्य परीक्षा के लिए डीएएफ फॉर्म भरे जा रहे हैं, जिसकी आखिरी तारीख 11 नवंबर 2020 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UPSC Civil services 2020| UPSC has released the schedule of civil services main examination 2020, exam to be held from 8 to 17 January 2021


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3634Bta

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot