सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं स्टूडेंट्स - Exam Help ADDA

One stop destination for every type of exam aspirants

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, December 14, 2020

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं स्टूडेंट्स

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप के लिए 21 दिसंबर, 2020 तक अप्लाय कर सकते हैं। ऐसे में वह स्टूडेंट्स जो किसी भी कारण से इस स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे अब आखिरी तारीख तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे पहले इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर थी, जिसे अब ग्यारह दिन बढ़ा दिया गया है।

ऑनलाइन करें आवेदन

स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ वही कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने CBSE से ही 10वीं पास की है। साथ ही इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ सिंगल गर्ल चाइल्ड ही अप्लाय कर सकती हैं।

कौन कर सकता है अप्लाय-

60 प्रतिशत अंकों के साथ CBSE से 10वीं पास करने वाली और अपने मां-बाप की इकलौती संतान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस स्कॉलरशिप का फायदा सिर्फ ऐसे स्टूडेंट्स मिलेगा जो CBSE स्कूल से ही 11वीं-12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा उस स्कूल की एकेडमिक ईयर के दौरान मंथली ट्यूशन फीस 1500 रुपए से ज्यादा न हो। यह भी ध्यान रखें कि यह स्कॉलरशिप सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन –

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर स्कॉलरशिप स्कीम की लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलने पर CBSE Scholarship Scheme For Single Girl Child 2020 लिंक पर क्लिक करें।

  • इस लिंक पर क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें और निर्देशों के अनुसार उसे भरकर सबमिट कर दें।

यह भी पढ़ें-

NCERT NTSE- 2019-20:नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन स्टेज-II की तारीख जारी, 7 फरवरी, 2021 को आयोजित होगी परीक्षा

CBSE बोर्ड परीक्षा 2021:10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही परीक्षा की तारीखों को बताया गलत

CBSE बोर्ड एग्जाम 2021:10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम में CBSE ने किया बदलाव, पास होने के लिए स्कोर करने होंगे 33 फीसदी मार्क्स​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CBSE scholarship 2020| Last date of registration for CBSE single girl child scholarship extended, now students can apply online by 21 December


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KkvUYU

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot