IIT बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE), 2021 के लिए पेपर-वाइज और शिफ्ट-वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। IIT- बॉम्बे के साथ IIT दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रुड़की और IISc बंगलुरु की बैठक में एग्जाम डेट्स को लेकर फैसला किया गया है। इंस्टीट्यूट ने सभी 27 पेपरों के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें इस बार दो नए पेपर भी शामिल हैं।
परीक्षा के शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
8,82,684 कैंडिडेट्स ने किया आवेदन
इस साल GATE 2021 के लिए कई बदलाव किए हैं। स्टूडेंट्स इस बार एक ही एप्लीकेशन से दिए गए कॉम्बिनेशंस में से चुनकर एक से ज्यादा पेपर्स के लिए परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि, विभिन्न विषयों का चयन सिर्फ उन्हीं कॉम्बिनेशंस में किया जा सकता है, जिनकी परमिशन है। GATE 2021 के लिए कुल 8,82,684 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। यह पिछले साल के 8.59 लाख आवेदनों की तुलना में मामूली सी बढ़ोतरी है।
88 वर्षीय कैंडिडेट ने किया अप्लाय
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स की कोई भी अधिकतम आयु सीमा तय नहीं होती। इसी नियम के तहत इस बार में परीक्षा में एक 88 वर्षीय उम्मीदवार ने भी आवेदन किया है। वहीं, राजस्थान के एक 15 वर्षीय लड़के ने सबसे कम आयु के उम्मीदवार के रूप में अप्लाय किया है। इस साल से शुरू नए सब्जेक्ट ह्यूमैनिटीज के लिए कुल 14,196 छात्रों ने आवेदन किया है।
5 से 14 फरवरी तक होगी परीक्षा
GATE 2021 का आयोजन 5 से 14 फरवरी, 2021 तक दो शिफ्ट में किया जाना है। ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड 8 जनवरी, 2021 को जारी होंगे। वहीं, परीक्षा के बाद इसके नतीजे 22 मार्च, 2021 को जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gEuqos
No comments:
Post a Comment