![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/10/untitled_1610269383.jpg)
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के गैस टर्बाइन रिसर्च इस्टेब्लिशमेंट (GTRE) ने अपने विभिन्न विभागों में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स अप्रेंटिसशिप के लिए 29 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 150 कैंडिडेट्स को अप्रेंटिसशिप पर रखा जाएगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 150 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस
मैकेनिकल/ प्रोडक्शन/ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंजीनियरिंग | 30 |
एरोनॉटिकल/ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | 15 |
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्टुमेंटेशन/ टेली इंजीनियरिंग | 12 |
कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ सूचना विज्ञान और प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग | 18 |
मेटलर्जी/ मटीरियल साइंस | 04 |
सिविल इंजीनियरिंग | 01 |
डिप्लोमा अप्रेंटिस
मैकेनिकल / प्रोडक्शन / टूल एंड डाई डिज़ाइन | 15 |
इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन | 10 |
कंप्यूटर साइंस / इंजीनियरिंग / कंप्यूटर नेटवर्किंग | 5 |
ITI अप्रेंटिस
मशीनिस्ट | 5 |
फिटर | 8 |
टर्नर | 5 |
इलेक्ट्रीशियन | 4 |
शीट मेटल वर्कर | 2 |
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक | 12 |
स्वास्थ्य सुरक्षा सहायक | 2 |
वेल्डर | 2 |
योग्यता
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में डिग्री/डिप्लोमा या ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
सैलरी
उम्मीदवारों को ट्रेड के मुताबिक 7,000/- से 9,000/- रुपए तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38uACga
No comments:
Post a Comment