देश के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आज जारी नहीं होगा रिजल्ट, 13 सितंबर को हुई परीक्षा में शामिल हुए थे करीब 15 लाख स्टूडेंट्स - Exam Help ADDA

One stop destination for every type of exam aspirants

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, October 11, 2020

देश के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आज जारी नहीं होगा रिजल्ट, 13 सितंबर को हुई परीक्षा में शामिल हुए थे करीब 15 लाख स्टूडेंट्स

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित हुए एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट के लिए कैंडिडेट्स को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, सोमवार को NEET 2020 का रिजल्ट जारी नहीं करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बारे में NTA के अधिकारियों ने जानकारी दी।

रिजल्ट जारी करने के साथ ही एजेंसी देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस के लिए कॉलेज-वाइज कट-ऑफ भी जारी करेगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशइयल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तरह की अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.nic.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी ट्वीट कर बताया था कि NEET (यूजी) के नतीजे 12 अक्टूबर 2020 तक कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि कोरोना महामारी के चलते बाधित हुई शैक्षणिक गतिविधियों के चलते अगले सत्र पहले ही देर हो चुकी है, ऐसे में परिणाम निश्चित तौर पर पूर्व निर्धारित समय पर ही जारी किए जाएंगे।

इस साल ज्यादा हो सकता है कटऑफ

रिजल्ट को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल कट-ऑफ पहले के सालों की तुलना में ज्यादा रह सकता है, क्योंकि इस साल कैंडिडेट्स को तैयारी के लिए पहले से ज्यादा समय मिला। साथ ही, इस साल परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स की संख्या भी पहले से ज्यादा है। इसके अलावा इस साल की नीट यूजी परीक्षा में बीते सालों की अपेक्षा सरल प्रश्न पूछे गए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर डाउनलोड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर दर्ज करें।
  • जानकारी दर्ज करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
  • अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NEET-UG Result 2020 Live Update News Today Updates: Check NTA NEET All India Rank, and Topper List


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lCUykR

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot