10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी; परीक्षा में कुल 56.55% स्टूडेंट्स ने हासिल की सफलता, cbseresults.nic.in पर देखें रिजल्ट - Exam Help ADDA

One stop destination for every type of exam aspirants

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, October 12, 2020

10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी; परीक्षा में कुल 56.55% स्टूडेंट्स ने हासिल की सफलता, cbseresults.nic.in पर देखें रिजल्ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 56.55% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा 22 सितंबर, 2020 से 28 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी।

12वीं में 59.43 फीसदी स्टूडेंट्स पास

कोरोना के कारण रद्द हुई CBSE की 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद बोर्ड की तरफ से कम्पार्टमेंटकैटेगरी में रखें गए कुल 2,37,849 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से कक्षा 10वीं के 1,50,198 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इससे पहले में CBSE ने कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी किए थे, जिसमें कुल 59.43 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

ऐसे देखें रिजल्ट:

  • सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • यहां CBSE 10वीं रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई अपनी जरूरी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CBSE 10th compartment results| Results of class 10th compartment examination released, 56.55% of the students achieved success in the exam, see the results on cbseresults.nic.in


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33MtXf8

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot